Tuesday, November 3, 2015




 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति-मण्डी 

 द्वितीय बैठक


नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति-मण्डी (नराकास) की वर्ष-2015 की द्वितीय बैठक श्री राजेश शर्मा महाप्रबन्धक दूरसंचार ज़िला मण्डी (हि.प्र.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय मण्डी के कॉन्फ्रैस हॉल में दिनांक 03.11.2015 को आयोजित की गई। इस बैठक में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, नई दिल्ली के अनुसंधान अधिकारी (कार्यान्वयन) श्री नरेन्द्र सिंह मैहरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। बैठक में नराकास की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा नराकास सदस्य कार्यालयों द्वारा अगस्त मास में आयोजित की गई विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं निबंध-लेखन, कविता-पाठ, आशुभाषण, नारा-लेखन इत्यादि के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बी.एस.एन.एल द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में कु. अनुराधा ने प्रथम श्रीमती सविता ने द्वितीय व श्री हितेश कुमार ने तृत्तीय स्थान हासिल किया। आयकर विभाग मण्डी द्वारा आयोजित नारा (स्लोगन) लेखन प्रतियोगिता में श्री कुलदीप कुमार ने प्रथम श्री विनोद ने द्वितीय व श्री विक्रम ने तृत्तीय स्थान हासिल किया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आयोजित टिप्पण व प्रारूपण प्रतियोगिता में श्री संजीव कुमार अनुरागी ने प्रथम श्री राजेश वर्मा ने द्वितीय व श्री टोडर राम ने तृत्तीय स्थान हासिल किया। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में श्री खेम चन्द ने प्रथम कु. रेनू ने द्वितीय व कु. छेरिंग डोलमा ने तृत्तीय स्थान हासिल किया। युनाईटेड इंडिया एश्योरेन्स द्वारा आयोजित आशुभाषण प्रतियोगिता में श्री कृष्ण गोपाल ने प्रथम श्री योगेश शर्मा और कु. नेहा ने द्वितीय व श्रीमती नीलम शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

No comments:

Post a Comment