Friday, August 26, 2016

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मण्डी हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार आई.आई.टी.मण्डी (कमान्द) द्वारा आयोजित सुलेख प्रतियोगिता के आयोजन की तस्वीरें।

श्रीमती सुषमा (आशुलिपिक) भा.प्रौ.सं. (मण्डी) कंमाद (प्रथम पुरस्कार)



श्री लाल चन्द वर्मा (बहुविध सहायक) भा.प्रौ.सं. (मण्डी) कंमाद (द्वितीय पुरस्कार)


 कुमारी रेणुका वर्मा (सहायक प्रबन्धक) आई.डी.बी.आई.बैंक मण्डी (तृतीय पुरस्कार)



Wednesday, July 13, 2016


नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मण्डी 
(हिमाचल प्रदेश)-175001


दिनांक 28 जून, 2016 को सम्पन्न नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मण्डी (हिमाचल प्रदेश) की वर्ष 2016-17 की प्रथम् अर्द्धवार्षिक बैठक का कार्यवृत्त


नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मण्डी (हि.प्र.) की वर्ष 2016-17 की प्रथम् अर्द्धवार्षिक बैठक दिनांक 28 जून, 2016 को 03.00 बजे प्रंबंधक, अग्रणी पंजाब नैशनल बैंक मण्डी (हि.प्र.) के सभागार में श्री राजेश शर्मा, महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड, मण्डी (हि.प्र.) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मण्डी स्थित विभिन्न केन्द्रीय कार्यालयों, उपक्रमों, निगमों व बैंकों के विभागाध्यक्ष तथा उनके वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित हुए।


      बैठक में सर्वप्रथम् प्राचार्या, केन्द्रीय विद्यालय, मण्डी (हि.प्र.) द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया गया। बैठक का संचालन कर रही श्रीमती सुनीता कुमारी, सचिव नराकास एवं राजभाषा अधिकारी, भारत संचार निगम लिमिटेड, मण्डी (हि.प्र.) द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों के साथ अध्यक्ष महोदय का परिचय करवाया गया। तदुपरांत अध्यक्ष महोदय की आज्ञा से बैठक का विधिवत् संचालन आरम्म हुआ।


      बैठक के आरम्भ में सचिव नराकास द्वारा सूचित किया गया कि नराकास मण्डी के परिवार में तीन नए सदस्य नेहरू युवा मण्डल, मण्डी, पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बनाला (औट) ज़िला मण्डी एवं सैन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मण्डी जुड़ चुके हैं तथा नराकास मण्डी के सदस्यों की संख्या 35 हो गई है। अध्यक्ष महोदय ने तीनों नए सदस्य कार्यालयों से उपस्थित अधिकारियों को नराकास परिवार का हिस्सा बनने पर समस्त नराकास परिवार की ओर से बधाई दी।

सचिव नराकास ने बताया कि नराकास मण्डी की पिछली बैठक दिनांक 03.11.2015 को आयोजित की गई थी जिसका कार्यवृत्त सभी नराकास सदस्य कार्यालयों को भेजा गया था। दिनांक 28.06.2016 की नराकास बैठक में निम्न मदों पर समीक्षा व विचार-विमर्श किया गयाः-

1.      तिमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षाः-


तिमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मण्डी (हि.प्र.) के 33 सदस्य कार्यालयों से तिमाही प्रगति रिपोर्टे अपेक्षित थी परन्तु केवल 17 कार्यालयों से ही रिपोर्टे प्राप्त हुई हैं।

तिमाही प्रगति रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि कुछेक कार्यालय जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम, आयुर्वेदीय पोषणजन्य विकार अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय व भारतीय खाद्य निगम, विपाशा सदन, भ्यूली, मण्डी (हि.प्र.) हिंदी पत्राचार के संबंध में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। परन्तु कुछेक कार्यालयों के हिंदी पत्राचार की प्रतिशतता 50 प्रतिशत् से भी कम है, जो चिन्ता का विषय है।


अध्यक्ष महोदय ने हिंदी पत्राचार में शत प्रतिशत् लक्ष्य हासिल करने वाले तथा लक्ष्य के बहुत समीप पहुँच चुके कार्यालयों की भूरि-भूरि प्रंशसा की तथा हिंदी पत्राचार में निर्धारित लक्ष्य से बहुत पीछे छूटे कार्यालयों के उपस्थित अधिकारियों को इस विषय में गंभीर प्रयास करने का सुझाव दिया। अध्यक्ष महोदय ने समस्त नराकास सदस्यों को उनकी ओर से हर संभंव मदद व सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया ताकि निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। उन्होंने सभी कार्यालयों से कहा कि रिपोर्ट में दिए जाने वाले आँकड़े तर्कसंगत होने चाहिए।


इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय ने समस्त नराकास सदस्यों को आपस में संवाद/पत्राचार करने के लिए भी आग्रह किया ताकि एक दूसरे के कार्यालयों में हिंदी में हो रहे नवीनतम कार्यों की सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके तथा हिंदी पत्राचार में वृद्धि की जा सके।


2.      वार्षिक अंशदानः-

बैठक की संचालिका द्वारा बैठक में बताया गया कि नराकास मण्डी की गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु पूर्व में सर्व-सम्मति से वार्षिक अंशदान की राशि रू. 1500/- निर्धारित की गई है। वर्ष 2015-16 में निम्न कार्यालयों से वार्षिक अंशदान की राशि रू. 1500/- की प्राप्ति नहीं हुई हैः-


क्रम सं.
कार्यालय का नाम
1
नैशनल इंश्योरेंस कम्पनी, मण्डी
2
उप क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी मण्डी
3
पंजाब एण्ड सिंध बैंक, मण्डी
4
महाराष्ठ्र बैंक, मण्डी
5
सिंडीकेट बैंक मण्डी

अध्यक्ष महोदय द्वारा उपर्युक्त कार्यालयों को वर्ष 2015-16 की वार्षिक अंशदान की राशि नराकास खाते में शीध्र ज़मा करवाने के निर्देश दिए गए।

सचिव नराकास द्वारा यह भी सूचित किया गया कि वर्ष 2016-17 के लिए वार्षिक अंशदान की राशि केवल केन्द्रीय विद्यालय, मण्डी (हि.प्र.) के कार्यालय से ही प्राप्त हुई है।

अध्यक्ष महोदय द्वारा समस्त नराकास सदस्य कार्यालयों को वर्ष 2016-17 के लिए वार्षिक अंशदान की राशि नराकास मण्डी के निम्न खाते में ज़मा करवाने के लिए कहा गया।

बैंक का नाम/ब्रांच
आई.डी.बी.आई
खाता संख्या
0730104000014809
आई.एफ.एस.सी. कोड
IBKL0000730


सचिव नराकास मण्डी द्वारा समस्त नराकास सदस्य कार्यालयों से विशेष आग्रह किया गया कि सभी कार्यालय वार्षिक अंशदान की राशि नराकास मण्डी के आई.डी.बी.आई बैंक के खाते में ऑन-लाइन ज़मा करवाएं तथा इसकी सूचना ई-मेल (skhans1969@gmail.com) माध्यम से उन्हे भेज दी जाए।

3.      पत्रिका प्रकाशनः-


सचिव नराकास द्वारा बैठक में अध्यक्ष महोदय को बताया गया कि नराकास पत्रिका माडव्य सृजन के प्रकाशन का कार्य केन्द्रीय विद्यालय मण्डी को सौंपा गया है तथा इस संबंध में हुई प्रगति की रिपोर्ट केन्द्रीय विद्यालय से अपेक्षित है।



अध्यक्ष महोदय ने प्राचार्या केन्द्रीय विद्यालय मण्डी (हि.प्र.) से इस संबंध में पत्रिका प्रकाशन कार्य में प्रगति लाने तथा हिंदी पखवाड़े के दौरान नराकास पत्रिका माडव्य सृजन  को नराकास सदस्यों में वितरित करने के निर्देश दिए।



4.      नराकास सदस्य कार्यालयों द्वारा हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजनः-



बैठक में बताया गया कि सितबंर मास में हिंदी पखवाड़े के दौरान समस्त नराकास सदस्य कार्यालय अपने-अपने कार्यालयों में हिंदी पखवाड़े का आयोजन करते हैं, जिसमें विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाता है। अतः नराकास स्तर पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन अगस्त मास में करवाया जा सकता है।


अध्यक्ष महोदय द्वारा इस संबंध में निर्णय लिया गया कि नराकास स्तर पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 अगस्त, 2016 से 31 अगस्त, 2016 तक किया जाएगा।



निम्नलिखित नराकास सदस्य कार्यालय अगस्त मास में निम्न हिंदी प्रतियोगिताएं करवाएंगेः-

क्रमांक
आयोजक कार्यालय का नाम
प्रतियोगिता का नाम
दिनांक
टिप्पणी
1
प्रवर अधीक्षक डाकपाल मण्डी (हि.प्र.)
कविता पाठ
17.08.2016

आयोजन स्थल व समय इत्यादि का निर्धारण तथा नराकास सदस्य कार्यालयों से प्रविष्टियां आमंत्रित करने का कार्य आयोजक कार्यालय द्वारा अपने स्तर पर किया जाएगा।
2
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, मण्डी
नारा (स्लोगन) लेखन प्रतियोगिता
19.08.2016
3
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी (हि.प्र.)
सुलेख प्रतियोगिता
23.08.2016
4
युनियन बैंक, मण्डी (हि.प्र.)
निबन्ध प्रतियोगिता
26.08.2016
5
दी न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी मण्डी (हि.प्र.)
भाषण प्रतियोगिता
31.08.2016


सचिव नराकास द्वारा बैठक में यह भी बताया गया कि इन प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार, जलपान इत्यादि की व्यवस्था आयोजक कार्यालय द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी तथा विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र इत्यादि नराकास मण्डी द्वारा प्रदान किए जाएंगें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समस्त नराकास सदस्य कार्यालय प्रविष्टियां आयोजक कार्यालयों को सीधे भेजेगें। प्रतियोगिता आयोजक कार्यालय प्रतियोगिता के आयोजन स्थल व समय इत्यादि के संबंध में समस्त नराकास सदस्य कार्यालयों को समय पर सूचित करेंगें।

इसके अतिरिक्त बैठक में सचिव नराकास द्वारा बताया गया कि अगस्त मास में नराकास सदस्य कार्यालयों द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक भी निर्धारित किए जाने हैं। अतः अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिताओं के आयोजक कार्यालय अपने स्तर पर निर्णायक निर्धारित कर सकते हैं तथा यदि उन्हें इस संबंध में कोई समस्या आती है तो सचिव नराकास द्वारा इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। परन्तु इस संबंध में संबंधित कार्यालय द्वारा सचिव नराकास को समय रहते सूचित करना होगा।

5.      नराकास सूचना प्रबंधन प्रणाली में सूचनाएं अद्यतन रखने बारेः-

बैठक में सचिव नराकास द्वारा सूचित किया गया कि गृह मंत्रालय/राजभाषा विभाग, भारत सरकार द्वारा नराकास सूचना प्रबंधन प्रणाली आरम्भ की गई है। अतः नराकास की गतिविधियों के ऑन-लाईन ब्योरे की सूचना को अद्यतन रखने के लिए आवश्यक है कि समस्त नराकास सदस्य कार्यालय अपने कार्यालयों के नाम-पते, दूरभाष/मोवाइल/ई-मेल तथा प्रशासनिक प्रधानों के संबंध में होने वाले परिवर्तन की सूचना समय समय पर अध्यक्ष नराकास मण्डी कार्यालय को भेजें ताकि ऑन-लाइन डाटा अद्यतन रखा जा सके।
हाल ही में आयुर्वेद क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान मण्डी (हि.प्र.) का नाम परिवर्तित कर क्षेत्रीय आयुर्वेदीय पोषणजन्य विकार अनुसंधान संस्थान रखा गया है। यह सूचना नराकास सूचना प्रबंधन प्रणाली में अप-डेट कर दी गई है। अध्यक्ष महोदय नें समस्त नराकास सदस्य कार्यालयों को इस संबंध में अद्यतन सूचनाएं सचिव नराकास को समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में, श्रीमती सुनीता कुमारी, नराकास मण्डी, सचिव एव् राजभाषा अधिकारी, कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार ज़िला मण्डी (हि.प्र.) ने बैठक में उपस्थित अध्यक्ष महोदय एवं सभी गणमान्य अतिथिजनों व आंगतुकों को पधारने हेतु एव् प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 



सचिव नराकास एव् राजभाषा अधिकारी
कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार ज़िला मण्डी
(हि.प्र.)-175001
दूरभाषः 01905-225200
मो. 9418321220
फैक्सः 01905-225299
ई-मेलः skhans1969@gmail.com

प्रतिलिपि सूचना एव् आवश्यक कार्रवाई हेतुः-

1.      समस्त नराकास सदस्य कार्यालय मण्डी (हि.प्र.)-175001






अनुलग्नक – क

दिनांक 28 जून, 2016 को सम्पन्न नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मण्डी (हिमाचल प्रदेश) की वर्ष 2016-17 की प्रथम् अर्द्धवार्षिक बैठक की उपस्थिति सूची

क्रम. सं.
कार्यालय का नाम
1
 भारतीय जीवन बीमा निगम
2
यूनियन बैंक मण्डी
3
स्टेट बैंक आफ पटियाला, मण्डी
4
 युनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंस,कम्पनी
5
दी न्यू इण्डिया एश्योरेंस, कम्पनी मण्डी
6
इण्डियन ओवरसीज़ बैंक मण्डी
7
नैशनल इंश्योरेंस,कम्पनी
8
केनरा बैंक मण्डी
9
यूको बैंक मण्डी
10
 उप क्षेत्रीय रोज़गार अधिकारी, मण्डी
11
केन्द्रीय विद्यालय मण्डी
12
 क्षेत्रीय आयुर्वेदीय पोषणजन्य विकार अनुसंधान संस्थान मण्डी (हि.प्र.)
13
दूरदर्शन अनुरक्षण केन्द्र मण्डी
14
भारतीय खाद्य निगम,
15
भारत संचार निगम लिमिटेड
16
कॉर्पोरेशन बैंक, मण्डी
17
प्रवर अधीक्षक डाकपाल मण्डी
18
महाराष्ट्र बैंक, मण्डी
19
आई.डी.बी.आई.बैंक मण्डी
20
अपर आयकर आयुक्त, आयकर भवन भ्यूली मण्डी
21
 एन.एच.पी.सी.लिमिटेड,नगवांई
22
पंजाब नैशनल बैंक
23
आई.आई.टी.मण्डी
24
  ओरिएण्टल इंश्योरेंस कम्पनी
25
  विजया बैंक राम नगर मण्डी
26
  सैन्ट्र्रल बैंक ऑफ इण्डिया
27
  नेहरू युवा मण्डल, मण्डी (हि.प्र.)
28
  पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, बनाला (ओट) मण्डी (हि.प्र.)


अनुलग्नक – ख

दिनांक 28 जून, 2016 को सम्पन्न नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति मण्डी (हिमाचल प्रदेश) की वर्ष 2016-17 की प्रथम् अर्द्धवार्षिक बैठक में अनुपस्थित कार्यालयों की सूची


क्रम. सं.
कार्यालय का नाम
1
 बैंक आफ इण्डिया  मण्डी
2
 इलाहबाद बैंक, मण्डी
3
राष्ट्रीय प्रतिदर्ष सर्वेक्षण कार्यालय मण्डी
4
पंजाब एण्ड सिंध बैंक
5
बैंक ऑफ,बडौदा
6
सिंडिकेट बैंक
7
भारतीय स्टेट बैंक मण्डी