नगर राजभाषा
कार्यान्वयन समिति मण्डी की दिनांक 28-05-2015 को
आयोजित की गई बैठक का कार्यवृत
|
नगर राजभाषा
कार्यान्वयन समिति मण्डी (हि.प्र.) की वर्ष 2015-16 की प्रथम बैठक अध्यक्ष श्री
राजेश शर्मा, महाप्रबन्धक दूरसंचार जिला मण्डी की अध्यक्षता में दिनाँक 28.05.2015
को
उपायुक्त मण्डी के कॉन्फ्रैस हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक में भारत सरकार के
मण्डी स्थित सभी केन्द्रीय कार्यालयों व राष्ट्रीयकृत बैंकों ने भाग लिया। बैठक
में उपस्थित सदस्यों ने सर्वप्रथम अपना परिचय दिया। बैठक में नराकास मण्डी की
गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में निम्नलिखित मदों पर चर्चा की गईः-
1.
तिमाही प्रगति रिपोर्टः- अध्यक्ष महोदय द्वारा सदस्य कार्यालयों से प्राप्त मार्च-2015 की राजभाषा तिमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा
की गई। जिन सदस्य कार्यालयों से रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है उन्हें रिपोर्ट शीध्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
सदस्य कार्यालयों ने अध्यक्ष महोदय को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजने का आश्वासन
दिया। 01-01-2015 से
31-03-2015 को समाप्त तिमाही प्रगति रिपोर्ट निम्न कार्यालयों से प्राप्त हुईः-
क.
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय
क्षेत्र संकार्य प्रभाग मण्डी (हि.प्र.)
ख.
भारतीय खाद्य निगम मण्डी, भ्यूली, विपाशा सदन
(हि.प्र.)
ग.
ओरिएण्टल इंश्योरेंस कम्पनी मण्डी (हि.प्र.)
घ.
एन.एच.पी.सी.चरण-II नंगवाईं मण्डी (हि.प्र.)
ङ.
आयुर्वेद क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान मण्डी
(हि.प्र.)
च.
भारत संचार निगम लिमिटेड मण्डी (हि.प्र.)
छ.
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मण्डी हेतु
अध्यापन सह मार्गदर्शन केन्द्र (हि.प्र.)
2. वार्षिक अंशदान :- सचिव नराकास ने बैठक में बताया कि
किसी भी सदस्य कार्यालय से वार्षिक अंशदान की राशि रू. 1500/- प्राप्त नहीं हुई हैं। इस संबंध में
अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्य कार्यालयों से वार्षिक अंशदान की राशि शीध्र सचिव
नराकास के कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए। सदस्य
कार्यालयों ने अध्यक्ष महोदय को एक सप्ताह के भीतर वार्षिक अंशदान की राशि जमा
करवाने का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष महोदय
ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि यह सुनिश्चित करें कि आगे से प्रतेयेक तिमाही यह
रिपोर्ट समय से नराकास सचिव के पास पहूँच जाये अन्यथा नराकास बैठक में सम्मिलित
होने का कोई औचित्य नहीं है।
3. पत्रिका का
प्रकाशन :- सचिव नराकास द्वारा
अध्यक्ष महोदय को सूचित किया गया कि पत्रिका प्रकाशन का कार्य केन्द्रीय विद्यालय,
खलियार मण्डी को सौंपा गया था। केन्द्रीय विद्यालय द्वारा सूचित किया गया कि
पत्रिका प्रकाशन का 70 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हो पाया है। परन्तु बैठक में
उपस्थित ना होने के कारण इस संबंध में अद्यतन सूचना प्राप्त नहीं हो सकी। इस संबंध
में अध्यक्ष महोदय ने नराकास सचिव को केन्द्रीय विद्यालय से बैठक करने के निर्देश
दिए।
4. हिन्दी पुस्तकालयः- अध्यक्ष
महोदय ने नराकास द्वारा संयुक्त रूप से हिंदी पुस्तकालय की व्यवस्था करने के लिए प्रयाश करने की बात उठाई। इस संबंध
में कुछेक सदस्य कार्यालयों ने कहा है कि उनके यहाँ पुस्तकालय है एवमं हिन्दी
पुस्तकें नियमित रूप से खरीदी जा रही हैं। कुछेक कार्यालयों (अधिकतर बैंक) द्वारा
सूचित किया गया कि शाखा स्तर पर पुस्तकालय की व्यवस्था नहीं है तथा वे क्षेत्रीय
कार्यालयों के पुस्तकालयों का लाभ उठाते हैं। इस संबंध में अध्यक्ष महोदय ने सभी
सदस्य कार्यालयों को भारत संचार निगम लिमिटेड के हिन्दी पुस्तकालय से लाभ उठाने का
निमंत्रण दिया। जिन कार्यालयों के पास एक रचना की एक से अधिक प्रति उपलब्ध है उसे
वह नराकास के पुस्ताकालय को दे सकते हैं। सभी ऐसे कार्यालय जहाँ पुस्तकालय उपलब्ध
है, नराकास को दी जाने वाली पुस्तकों की सूची एक माह के भीतर सचिव नराकास को दे
दें।
5. नगर स्तर पर
प्रतियोगिताओं का आयोजन :- नराकास की बैठक में निर्णय लिया
गया कि हिन्दी पखवाड़े से पहले सदस्य कार्यालय अपने-अपने कार्यालयों में नराकास
स्तर पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवायेंगे। इस संबंध में सर्व
सम्मति से निम्न कार्यालयों द्वारा निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना तय हुआ
हैः-
क्रम
|
प्रतियोगिता का नाम
|
आयोजक कार्यालय का नाम
|
दिनाँक
|
1.
|
निबन्ध लेखन
|
भारत
संचार निगम लिमिटेड
|
18 अगस्त
|
2.
|
नोटिंग/ड्राफ्टिंग
|
भारतीय
स्टेट बैंक
|
20 अगस्त
|
3.
|
आशुभाषण प्रतियोगिता
|
युनाईटेड
इण्डिया इंश्योरन्स कम्पनी
|
24 अगस्त
|
4.
|
कविता पाठ
|
जीवन बीमा
निगम
|
22 अगस्त
|
5.
|
स्लोगन प्रतियोगिता
|
आयकर
विभाग भ्यूली, मण्डी
|
28 अगस्त
|
प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में आयोजन स्थल
का चयन, समय निर्धारण एवम निर्णायक मण्डल का चयन (नराकास के सदस्य कार्यालयों से
भी निर्णायक चयनित कर सकते हैं) आयोजनकर्ता द्वारा अपने स्तर पर किया जाएगा व सचिव
नराकास को इसकी सूचना एक सप्ताह के भीतर भेज दी जाए ताकि सभी सदस्य नराकास
कार्यालयों को समय पर सूचना भेजी जी सके। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को
पुरस्कार व अल्पाहार इत्यादि की व्यवस्था आयोजनकर्ता कार्यालय द्वारा अपने स्तर पर
की जाएगी।
बैठक में कुछ कार्यालयों द्वारा
प्रतियोगिता आयोजन के लिए प्रर्याप्त स्थान न होने की समस्या से अध्यक्ष महोदय को
अवगत करवाया गया था। इस संबंध में अध्यक्ष महोदय ने नराकास सदस्य कार्यालयों को
भारत संचार निगम लिमिटेड, पंजाब नेशनल बैंक और डाक विभाग के कॉन्फ्रैस हॉल को
प्रतियोगिता आयोजन हेतु उपयोग करने का परामर्श दिया।
6. नराकास के सदस्य कार्यालयों के मुख्य कार्यालयों के पतेः- नगर राजभाषा
कार्यान्वयन समिति मण्डी के अधीन 34 सदस्य कार्यालय हैं जिनमें से कुछेक कार्यालय
ही इस बैठक में भाग लेते हैं। इसका संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष नराकास ने सभी सदस्य
कार्यालयों को अपने मुख्यालयों के पते लिखित रूप में सचिव नराकास को भेजने के
निर्देश दिए।
7. अन्य सूचनाएं/सुझाव :- गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग , नई दिल्ली से प्राप्त पत्र के अनुसार नराकास के सभी
सदस्य कार्यालयों को निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैः-
1.
धारा 3(3) के अंतर्गत सभी
कागज़ात द्विभाषी जारी करना।
2.
हिंदी पत्राचार बढ़ाना।
3.
हिंदी में प्राप्त प्राप्त
पत्रों का उत्तर हिंदी में दिया जाना।
4.
हिंदी प्रशिक्षण ( टंकण,
आशुलिपि व भाषा)।
5.
कंप्युटरों पर द्विभाषी
सुविधा (युनिकोड उपलब्ध कराना)।
6.
सदस्य कार्यालयों द्वारा अपने-अपने
विभागो को हिंदी में कार्य करने के लिए अधिसूचित करना।
बैठक में चर्चा के दौरान
उपरोक्त बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष महोदय ने सदस्य कार्यालयों को
हिंदी में पत्राचार बढ़ाने, धारा 3(3) के अंतर्गत सभी कागज़ात द्विभाषी जारी करने
और हिंदी में प्राप्त पत्रों के उत्तर हिंदी में देने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही अध्यक्ष महोदय
ने सदस्य नराकास कार्यालयों को अपने कार्यालयों को राजभाषा नियम 10(4) के अंतर्गत
अधिसूचित करने के लिए अपने मुख्यालयों के साथ मिलकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्य नराकास कार्यालयों
को अपने कार्यालय में कंप्युटरों पर द्विभाषी सुविधा (युनिकोड उपलब्ध कराने बारे) मुहैया
करवाने के निर्देश दिए। युनिकोड डाउनलोड व परिचालित करने में यदि किसी कार्यालय को
समस्या आ रही हो तो इस संबंध में एक कार्यशाला को आयोजन करवाया जा सकता है। अतः जो
सदस्य कार्यालय कार्यशाला के आयोजन के पक्ष में हैं वे लिखित में इसकी सूचना सचिव
नराकास को भेजें ताकि इस संबंध में आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उपरोक्त मदों पर विचार विमर्श पश्चात
अध्यक्ष महोदय की आज्ञा से सचिव नराकास ने बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से भविष्य
में भी नराकास के माध्यम से हिंदी के विकास में योगदान देने की अपील की। अंत में सचिव नराकास ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद
किया व बैठक की समाप्ति की घोषणा की।